Use Of Is Am Are Sentences In Hindi And English: प्रिय पाठक! आज की इस लेख में आपका स्वागत हैं| आज की इस लेख में हम Is Am Are के बारे में जानेंगें। Use of Is Am Are Sentences के नियमो और उदाहरण को समझने से पहले हम ये जान लेते है कि इसका प्रयोग क्यों किया जाता है।
Contents
- 1 Is Am Are Ka Prayog Kahan Kiya Jata Hai
- 2 Use Of Is Am Are Sentences In Hindi And English
- 3 Is Am Are ka Prayog Kyo Kiya Jata Hain
- 4 Is Am Are Example In Hindi and English
- 5 Use of Is Am Are Affirmative Sentences in hindi:
- 6 Use of Is Am Are Negative Sentences in Hindi
- 7 ऐसे वाक्य जिनमे नकरात्मता का भाव प्रदर्शित किया जाता है या फिर ऐसे वाक्य जिनमे नकारात्मक शब्द जैसे कि (Not, No, Never, etc.) शब्दों का प्रयोग किया गया हो ऐसे वाक्यों को Negative Sentence (नकरात्मक वाक्य) कहा जाता है। Use of Is Am Are Sentences के इस तरह के वाक्यों में अंतिम अक्षर के बाद पूर्ण विराम यानी Full Stop (।) जरूर लगाए। तो आइए Use of Is Am Are Sentences के Negative Sentence के नियमों से वाक्य की बनावट को समझते है इसके अलावा नीचे कुछ उदाहरण भी दिए गए जिससे Negative Sentence की बनावट आपको पूरी तरह से समझ आ सकती है।Structure: [Sub+Is/Am/Are+not+Complement].
- 8 Use of Is Am Are Interrogative Sentences in Hindi
- 9 Start with Main Verb:
- 10 Start with Main Verb (Is, Am Are)
Is Am Are Ka Prayog Kahan Kiya Jata Hai
कई बार बात करते समय, हमे कर्ता की स्थिति, अवस्था के बारे में बताने की जरूरत होती है के वाक्यो को बोलते या प्रदर्शित करते है इस तरह के वाक्यो को इंग्लिश में बोलने या लिखने के लिए Use of Is Am Are का प्रयोग किया जाता है।

Use Of Is Am Are Sentences In Hindi And English
ऐसे वाक्य जिनके अंत में ‘ है, हूँ, हो या हैं इत्यादि शब्द आते है ऐसे वाक्यों को अंग्रेजी में अनुवाद करते समय Is, Am, Are का प्रयोग का करते है। Is, Am, Are का प्रयोग वाक्यों में मुख्य क्रिया के रूप में किया जाता है। इस तरह के वाक्यों में कोई भी गतिशील क्रिया यानी Action Verb नहीं होते है। इसलिए इन वाक्यों में Is, Am, Are का प्रयोग मुख्य क्रिया के रूप में किया जाता है। इस तरह के वाक्यों को Use of Is Am Are Sentences कहा जाता है अब हम जानेंगे की Use of Is Am Are Sentences का प्रयोग कहा और किस तरह से किया जाता है?
Is Am Are ka Prayog Kyo Kiya Jata Hain
Use of Is Am Are Sentences का प्रयोग अक्सर कर्ता की अवस्था, गुण, दोष को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। एकवचन कर्ताओं के साथ Is तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ Are कर्ता I के साथ Am का प्रयोग करते हैं। Use of Is Am Are Sentences में हमेशा कर्ता के आधार पर Is / Am / Are में से किसी एक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
Is Am Are Example In Hindi and English
1 . वह एक अंधा व्यक्ति है| | He is a blind man. |
2. श्याम दुकान पर हैं| | Shyaam is at the shop. |
3 .वह मोटी है| | She is fat. |
4. अरनवी बहुत गरीब है| | Arnavi is very poor. |
5 . वह बच्चा भूखा है| | That Child is hungry. |
6 . वह एक नाविक है| | He is a sailor. |
7. मेरे पिता एक किसान है| | My father is a farmer. |
8 . मेरा प्रिय विषय अंग्रेजी है | My favorite subject is English. |
1 . मैं अंधा हूँ | I am blind. |
2. मैं एक स्पष्टवादी हूँ| | I am a blunt person. |
3 . मैं कोई वकील नहीं हूँ | | I am not a lawyer. |
4. मैं बहुत गरीब हूँ| | I am very poor. |
5 . मैं एक बहुत बड़ा सन्यासी हूँ| | I am a great monk. |
6 . मैं तुम्हारी तरह बिल्कुल नहीं हूँ| | I am not like you at all. |
7. मैं एक दुकानदार हूँ| | I am a shopkeeper. |
8. मैं एक अपराधी नहीं हूँ| | I am not a criminal. |
1. आप मेरे दोस्त जैसे है| | You are just like my friend. |
2. वेलोग भुलक्कड़ है| | They are oblivious. |
3. अब, हम तैयार है| | Now, we are ready. |
4. तुम बिल्कुल पागल हो| | You are completely mad. |
5. आप एक कारोबारी हो| | You are a businessman. |
6. आप एक अच्छे श्रोता है | You are a good listener. |
7. आप बहुत अंधविश्वासी व्यक्ति हो| | You are very superstitious person. |
8. आपलोग किसान हैं| | You are farmers. |
Use of Is Am Are Affirmative Sentences in hindi:
ऐसे वाक्य जिनमे साधारण वाक्यों को प्रदर्शित किया जाता है या फिर ऐसे वाक्य जिनमे नकारात्मक शब्दों या प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग न किया गया हो ऐसे वाक्यों को Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य) कहा जाता है। Use of Is Am Are Sentences के सकारात्मक वाक्यों में अंतिम अक्षर के बाद पूर्ण विराम यानी Full Stop (।) जरूर लगाए अब हम Affirmative Sentence के नियमों से वाक्य की बनावट को समझते है इसके अलावा नीचे कुछ उदाहरण भी दिए गए है जिससे Affirmative Sentence की बनावट आपको पूरी तरह से समझ आ सकती है।
Structure: [ Sub+Is/Am/Are+Complement. ]
1. | वे लोग खुश है| | They are happy. |
2. | तुम बुद्धिमान हो। | You are Clever. |
3. | तुम बीमार हो। | You are ill. |
4. | वे लोग भूखे हैं। | They are ill \ sick. |
5. | तुम गलत हो। | You are wrong. |
Use of Is Am Are Negative Sentences in Hindi
ऐसे वाक्य जिनमे नकरात्मता का भाव प्रदर्शित किया जाता है या फिर ऐसे वाक्य जिनमे नकारात्मक शब्द जैसे कि (Not, No, Never, etc.) शब्दों का प्रयोग किया गया हो ऐसे वाक्यों को Negative Sentence (नकरात्मक वाक्य) कहा जाता है। Use of Is Am Are Sentences के इस तरह के वाक्यों में अंतिम अक्षर के बाद पूर्ण विराम यानी Full Stop (।) जरूर लगाए। तो आइए Use of Is Am Are Sentences के Negative Sentence के नियमों से वाक्य की बनावट को समझते है इसके अलावा नीचे कुछ उदाहरण भी दिए गए जिससे Negative Sentence की बनावट आपको पूरी तरह से समझ आ सकती है।Structure: [Sub+Is/Am/Are+not+Complement].
1. | तुम एक किसान नहीं है | | You are not a farmer. |
2. | रवि एक नेता नहीं है | | Ravi is not a leader. |
3. | वे लोग घर पर नहीं हैं | | They are not at home. |
4. | आप मेरे दोस्त नहीं है | | You are not my friend. |
5. | आप एक अफसर नहीं है | | You are not an officer. |
Use of Is Am Are Interrogative Sentences in Hindi
ऐसे वाक्य जो प्रश्न को पूछने का भाव देते है उन्हे प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) कहते है। Use of Is Am Are Sentences के इस तरह के वाक्यों में क्या, कौन, कब, कहा इत्यादि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है इस तरह के वाक्यों को प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) कहा जाता है इस तरह के वाक्यों में अंतिम अक्षर के बाद प्रश्नवाचक चिह्न यानी Question Mark (?) जरूर लगाए। जिससे पढ़ने वाले व्यक्ति को स्पष्ट रूप से अर्थ समझ में आ सके।
Note: प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते है:
- Start with Main Verb (is, am are)
- Starts With W.H. Family Words (Why, When, Where, How, etc.)
Start with Main Verb:
जब किसी वाक्य की शुरुआत मुख्य क्रिया से हो तो ऐसे वाक्यों की शुरुआत मुख्य क्रिया यानी (Is / Am / Are) से की जाती है तो आइए इस तरह की वाक्य के बनावट के नियम को समझते है और कुछ उदाहरण को भी समझेंगे।structure: [Is / Am / Are+Subject+Complement?]
1 . क्या मैं अंधा हूँ ? | Am I blind? |
2 . क्या आप बहरे हैं? | Are you deaf? |
3 . क्या वह मोटी है? | Is she fat? |
4 . क्या तुम गरीब हो? | Are you poor? |
5 . क्या बच्चे भूखे हैं ? | Are the children hungry? |
6 . क्या वह नाविक है ? | Is he a sailor? |
Start With W.H. Family Words:
जब वाक्य के बीच में क्या, कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द आये तो:
structure: [Q.W.+is / am / are+subject+ complement+?]
1. | बनावटी फूल कैसे सुंदर है? | How are artificial flowers beautiful? | |
2. | साधु क्यों बुरे होते हैं? | Why are saints bad? | |
3. | कुत्ते वफादार कैसे होते हैं? | How are dogs faithful? | |
4. | सूर्य क्यों गर्म होता है? | Why is the sun hot? | |
5. | चीनी कैसे मीठी होती है? | How is sugar sweet? |
Use of Is Am Are Interrogative Negative Sentences in Hindi
ऐसे वाक्य जिनमे Interrogative words तथा Negative Words का प्रयोग एक साथ किया गया हो ऐसे वाक्यों को Ingterrogative Negative Sentence कहा जाता है।
Interrogative Negative Sentence भी दो प्रकार के होते है।
Start with Main Verb (is, am are)
Starts With W.H. Family Words (Why, When, Where, How, etc.)
Start with Main Verb (Is, Am Are)
ऐसे वाक्य जिनमें वाक्य की शुरुआत क्या शब्द से तथा वाक्य के बीच में नहीं आया हो। Use of Is Am Are Sentences के वाक्यों को इस प्रकार से अनुवाद करते हैं। वाक्यों को अनुवाद करने के बाद अंत में प्रश्नवाचक चिह्न Sign Of Interrogation (?) का प्रयोग किया जाता है।
Structure: [Is / Am / Are+ subject+ not+ complement+?]
1. | क्या लड़की नर्तकी नहीं है? | Is girl not a dancer? |
2. | क्या वे लोग चोर नहीं है? | Are they not thieves? |
3. | क्या आप लोग शिक्षक नहीं है? | Are you not teachers? |
4. | क्या वह गायिका नहीं है? | Is she not singer? |
5. | क्या आप भाग्यशाली नहीं है? | Are you not lucky? |
Starts With W.H. Family Words
ऐसे वाक्य जिनके बीच में क्या, कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द के साथ नकारात्मक शब्दों जैसे नहीं का प्रयोग किया गया हो ऐसे वाक्यों को इस प्रकार अनुवाद करते हैं। वाक्यों को अनुवाद करने के बाद अंत में प्रश्नवाचक चिह्न Sign Of Interrogation (?) का प्रयोग किया जाता है।
Structure: [Q.W.+is / am / are+subject+not+complement+?]
1. | वह कैसे धनी नहीं है? | How is he not rich? |
2. | मैं कैसे नियमित नहीं हूँ? | How am I not regular? |
3. | आप एक नेता क्यों नहीं है? | Why are you not leader? |
4. | आपलोग क्यों डॉक्टर नही है? | Why are you not doctors? |
5. | आप क्यों नियमित नहीं है? | Why are you not regular? |
इससे सम्बंधित लेख: घरो में बोले जाने वाले इंग्लिश वाक्य
इस लेख के अंत में
इस लेख में मैंने आपको Use of Is Am Are Sentences से जुड़े सारे नियम, परिभाषा तथा उसके साथ कुछ उदाहरण भी दिए गए है उम्मीद करता हूँ आपको इस लेख से कुछ सीखने को मिल होगा यदि आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेन्ट करके हमे जरूर बताए इस लेख पर अपना कीमती समय देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।