Present Indefinite Tense in hindi, Rules, Examples, Charts, Exercise, Worksheet, PDF, Affirmative Sentence, Negative Sentence, Interrogative Sentence, Interrogative Negative Sentence.

Contents
- 1 Present Tense Ki Paribhasha Kya Hain[ प्रेजेंट टेंस की परिभाषा क्या हैं ? ]
- 2 Present Tense ki Pahchaan Kaise kare [ प्रेजेंट टेंस की पहचान कैसे करे]
- 3 Present Indefinite Tense In Hindi:
- 4 Present Indefinite Tense Rules:
- 5 Present Tense Ke Prakaar [ प्रेजेंट टेंस के प्रकार ]
- 6 Present Indefinite Tense Affirmative Sentence
- 7 Present Indefinite Tense Interrogative Sentence
- 8 Present Indefinite Tense Interrogative Negative Sentence:
- 9 Advance Usage Of Present Indefinite tense
- 10 Present Indefinite Tense Worksheet
- 11 Conclusion:
Present Tense Ki Paribhasha Kya Hain[ प्रेजेंट टेंस की परिभाषा क्या हैं ? ]
Present Tense के किसी भी हिन्दी वाक्य में कर्त्ता जो भी कार्य करता है वह कार्य वर्तमान की स्थिति का बोध कराता है। अगर किसी वाक्य के अंत में करता है, कर रही है, कर चुकी है, या किया जा रहा है आदि जैसे शब्द आते हैं तो उस प्रकार के वाक्य को Present Tense का वाक्य कहा जाता है। इस बात को इस तरह से भी परिभाषित कर सकते हैं कि यदि किसी वाक्य में कर्ता कोई कार्य कर रहा है तथा उस वाक्य के अंत में है, हूँ, हो इत्यादि जैसे शब्द आते हैं तो उसे Present Tense का वाक्य कहते हैं।
Present Tense ki Pahchaan Kaise kare [ प्रेजेंट टेंस की पहचान कैसे करे]
यदि किसी वाक्य में कर्ता कोई कोई कार्य कर रहा है। और उस वाक्य के अंत में है, हूं, हो, हैं इत्यादि जैसे शब्द आते हैं। तो उसे Present Tense का वाक्य कहते हैं। इस लेख के माध्यम से Present Tense के पहले प्रकार Present Indefinite Tense in Hindi को Examples के द्वारा समझाया जायेगा।
Present Indefinite Tense In Hindi:
ऐसे वाक्य जिसमें कर्ता के द्वारा कोई कार्य किया जाता है तथा उन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं इत्यादि जैसे शब्द आते हैं। उन्हें Present Indefinite Tense का वाक्य कहते हैं। इस प्रकार के वाक्यों में कार्यों के पूरा होने या न होने की जानकारी इस Tense में नहीं होती है। इस tense में कर्त्ता सिर्फ अपनी आदतों के बारे में बताता है। Present Indefinite Tense को Simple Present Tense कहा जाता है।
Present Indefinite Tense Rules:
- इस Tense के वाक्यों में verb की Ist form का प्रयोग करते है।
- इस Tense में सहायक क्रिया (Helping Verb) Do / Does का प्रयोग करते है। एकवचन कर्त्ता के साथ Does तथा बहुवचन कर्ताओ के साथ सहायक क्रिया Do का प्रयोग करते है।
- Affirmative Sentences में किसी भी प्रकार की सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता है। इन सभी नियमों को आप उदाहरण के माध्यम से समझ पाएंगे।
- Affirmative Sentence (स्वीकारात्मक वाक्य) के वाक्यों में Third Person Singular के लिए जैसे (He , She , it , Singular noun) मे ही Main verb की First form के साथ s या es जोड़ते है।
- Affirmative Sentence (स्वीकारात्मक वाक्य) के वाक्यों में Plural Subject के साथ जैसे I, We, You, They और बहुवचन कर्ताओ के साथ Verb की first form का ही प्रयोग करते है। Plural Subject के साथ Main verb में s / es का प्रयोग नहीं करते है। आइए इन बातों को कुछ उदाहरण के माध्यम से समझते है।
- ऐसी क्रियाएं जिनके अंत में ss, sh, ch, x, zz, तथा o इत्यादि अक्षर आते हैं उन सभी क्रियाओ के अंत में हम es जोड़ते है। तथा इसके अलावा बाकी बचे सभी क्रियाओ में हम s को जोड़ते है।
Present Tense Ke Prakaar [ प्रेजेंट टेंस के प्रकार ]
- Present Indefinite Tense ( वर्तमान अनिश्चित काल)
- Present Continues Tense (वर्तमान अपूर्ण काल)
- Present Perfect Tense (वर्तमान पूर्ण काल)
- Present Perfect Continues Tense (वर्तमान पूर्ण अपूर्ण काल)
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
आकांक्षा प्रतिदिन टहलती है। | Aakansha walks daily. |
गाय दूध देती है। | Cow gives milk. |
मेरे पिताजी मुझसे प्यार करते है। | My father loves me. |
चिड़िया आकाश में उड़ती है| | bird flies in the sky. |
राजन पवन को पढ़ाता है। | Rajan teaches Pawan. |
वह सड़क पर दौड़ता है। | He runs on the road. |
राम रात में पढ़ता है। | Ram read in the night/at night. |
राजेश बाजार जाता है। | Rajesh go to market. |
जया सबको प्यार करती है। | Jaya loves to everyone. |
आप मेरे साथ खेलते है। | You play with me. |
वे लोग गिटार सीखते है। | They learn guitar. |
आप मुझे पीटते है। | You beat me. |
वे लोग मेरी प्रशंसा करते है। | They praise me. |
आप मुझ पर बेवजह चिल्लाते है। | You scream at me needlessly. |
वे लोग मेरी सराहना करते है। | They applause me. |
Present Indefinite Tense Affirmative Sentence
ऐसे वाक्य जिनमे साधारण वाक्यों को प्रदर्शित किया जाता है या फिर ऐसे वाक्य जिनमे नकारात्मक शब्दों या प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग न किया गया हो ऐसे वाक्यों को Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य) कहा जाता है। Present Indefinite Tense के सकारात्मक वाक्यों में अंतिम अक्षर के बाद पूर्ण विराम यानी Full Stop (।) जरूर लगाए। अब हम Affirmative Sentence के नियमों से वाक्य की बनावट को समझते है इसके अलावा नीचे कुछ उदाहरण भी दिए गए है जिससे Affirmative Sentence की बनावट आपको पूरी तरह से समझ आ सकती है।
Structure: Subject + main verb Ist form + s/es + object + other word + .
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
वे लोग मुझे तंग करते है। | They vex me. |
आप इस दुकान से किताब खरीदते है। | You buy book from this shop. |
जिम्मेदारियां इंसान को समय से पहले ही समझदार बना देती हैं। | Responsibilities make a person understandable ahead of time. |
मैं तुम्हे चेतावनी देता हूँ। | I warn you. |
आप दुसरो को नशीहत देते है। | You advise other. |
मैं तुम्हे एक कहानी सुनाता हूँ। | I tell you a story. |
आप मुझे डंडे से पीटते है। | You beat me with a stick. |
वे लोग मुझे बेवजह डाँटते है। | They scold me unnecessarily. |
आप सुबह 4 बजे उठते है। | You get up at 4:00 a.m. |
मेरा भाई मेरी हर छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखता है। | My brother takes care of every little bit of my needs. |
Present Indefinite Tense Negative Sentence
ऐसे वाक्य जिनमे नकरात्मता का भाव प्रदर्शित किया जाता है या फिर ऐसे वाक्य जिनमे नकारात्मक शब्द जैसे कि( Not,No,Never, etc.) शब्दों का प्रयोग किया गया हो ऐसे वाक्यों को Negative Sentence (नकरात्मक वाक्य) कहा जाता है| Present Indefinite Tense के इस प्रकार Sentences के इस तरह के वाक्यों मे अंतिम अक्षर के बाद पूर्ण विराम यानि Full Stop (.) जरूर लगाए | तो आइए Present Indefinite Tense के Negative Sentence के नियमों से वाक्य की बनावट को समझते है इसके अलावा नीचे कुछ उदाहरण भी दिए गए जिससे Negative Sentence की बनावट आपको पूरी तरह से समझ आ सकती है
Structure: Subject + do / does + not + V1 + object+other word + .
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
मैं ग़ाली नही देता हूँ। | I donot abuse. |
वे लोग मेरी बातों पर ध्यान नही देते है। | They donot attention on my words. |
आप उनकी इच्छाओ को पूरा नही करते है। | You do not complete his desires. |
मैं जानवरो को नुकसान नही पहुचाता हूँ। | I do not get hurt to animal. |
आप प्रतिदिन फूलो को पानी नही देते है। | You do not water the flower daily. |
वह अपनी बहन की तारीफ करते नही थकता है। | He does not get tired of praising his sister. |
वह अपने पिता से बिल्कुल भी प्यार नही करता है। | He does not love with his father at all. |
मैं दुसरो को धोखा नही देता हूँ। | I do not cheat others. |
हम दूसरों की कमजोरियो का फ़ायदा नही उठाते है। | We do not take advantage of the weaknesses of others. |
मैं आपकी किसी भी बातो को बुरा नही मानता हूँ। | I do not mind any of your things. |
Note: यदि हम चाहे तो सहायक क्रिया तथा not को एक साथ जोड़ा जा सकता है। जैसे: Do+Not= Don't Does+Not= Doesn't. इसका उच्चारण हम इस प्रकार से करते है: Do+Not= Don't (डॉन्ट) Does+Not= Doesn't (डजन्ट) आइए इन्हे भी कुछ उदाहरण के माध्यम से समझते है।
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
मैं ग़ाली नही देता हूँ। | I don’t abuse. |
वे लोग मेरी बातों पर ध्यान नही देते है। | They don’t attention to my words. |
आप उनकी इच्छाओ को पूरा नही करते है। | You don’t complete his desires. |
मैं जानवरो को नुकसान नही पहुचाता हूँ। | I don’t get hurt to animal. |
आप प्रतिदिन फूलो को पानी नही देते है। | You don’t water the flower daily. |
वह अपनी बहन की तारीफ करते नही थकता है। | He doesn’t get tired of praising his sister. |
वह अपने पिता से बिल्कुल भी प्यार नही करता है। | He doesn’t with his father at all. |
मैं दुसरो को धोखा नही देता हूँ। | I don’t cheat others. |
हम दूसरों की कमजोरियो का फ़ायदा नही उठाते है। | We don’t take advantage of the weaknesses of others. |
मैं आपकी किसी भी बातो को बुरा नही मानता हूँ। | I don’t mind any of your things. |
Present Indefinite Tense Interrogative Sentence
ऐसे वाक्य जो प्रश्न को पूछने का भाव देते है उन्हे प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) कहते है। इस तरह के वाक्यों में क्या, कौन, कब, कहा इत्यादि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इस तरह के वाक्यों को प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) कहा जाता है। इस तरह के वाक्यों मे अंतिम में प्रश्नवाचक चिन्ह यानि Question Mark (?) लगाए जाते है। जिससे पढ़ने वाले व्यक्ति को स्पष्ट रूप से समझ मे आ जाए की आप उससे प्रश्न पूछ रहे।
जब वाक्य की शुरुआत क्या शब्द से हो तो:
जब किसी वाक्य की शुरुआत क्या शब्द से हो तथा जिसका जवाब हा या ना दिया जा सके ऐसे वाक्यों को अनुवाद करते समय आप सबसे पहले Do / Does का प्रयोग कर्त्ता के अनुसार करते है आइए इस तरह की वाक्य के बनावट के नियम को समझते है और कुछ उदाहरण को भी समझेंगे|
Structure: Do / does + Subject + V1 + object + other word + ?
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
क्या तुम दूध पीते हो? | Do you drink milk? |
क्या तुम उससे प्रतिदिन मिलते हो? | Do you meet him everyday? |
क्या वह मुझे पीटता है? | Does he beat me? |
क्या वह अपनी वादों को पूरा करती है? | Does she complete her promises? |
क्या आप मेरा पीछा करते है? | Do you follow me? |
जब वाक्य के बीच क्या, क्यों, कैसे, कब इत्यादि शब्द आए तो!
जब किसी वाक्य में क्या, क्यों, कैसे, कब इत्यादि शब्द से हो तो ऐसे वाक्यों को अनुवाद करते समय आप सबसे पहले Question Word के बाद Do / Does का प्रयोग कर्त्ता के अनुसार करते है। आइए इस तरह की वाक्य के बनावट के नियम को समझते है और कुछ उदाहरण को भी समझेंगे|
Structure: Q.W. + Do/Does +Subject + V1 + Object + other word + ?
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
आप इन बातों पर अमल कैसे करते है? | How do you follow these things ? |
हम आज भी राम के आदर्शों पर कैसे चलते है? | How do we still follow the ideals of Ram? |
आप मौसम के बारे में जानकारी क्यो लेते है? | Why do you get information about the weather? |
आप उनलोगों को क्यो नजरअंदाज करते है? | Why do you ignore them? |
हम दूसरों को गलतियों से क्यो सीखते है? | Why do we learn from others’ mistakes? |
इंसान अपना भाग्य स्वयं कैसे लिखता है? ये एक अजीब पहेली है। | How do humans write their own destiny? This is a strange puzzle. |
मैं अपनी तुलना दुसरो से क्यो करता हूँ? | Why do I compare myself to others? |
वे लोग आज भी मुझे बच्चो की तरह क्यों चिढ़ाते है? | Why do those people still tease me like children? |
हम अपनी जीवन से क्या चाहते है? | What do we want from our lives? |
मैं अपनी जीवन को कैसे जीता हूँ? | How do I live my life? |
आप अपनी बहादुरी का किस्सा किसे सुनाते है? | To whom do you narrate a story of your bravery? |
मेरी आदते आपको बुरी क्यो लगती है? | Why do you feel bad my attitude? |
Present Indefinite Tense Interrogative Negative Sentence:
ऐसे वाक्य जिनमे Interrogative words तथा Negative Words का प्रयोग एक साथ किया गया हो ऐसे वाक्यों को Interrogative Negative Sentence कहा जाता है|
Interrogative Negative Sentence भी दो प्रकार के होते है |
वाक्य की शुरुआत क्या शब्द से तथा वाक्य में नहीं हो तो!
1. ऐसे वाक्य जिनमें वाक्य की शुरुआत क्या शब्द से तथा वाक्य के बीच में नहीं आया हो| Present Indefinite Tense के वाक्यों को इस प्रकार से अनुवाद करते हैं ।वाक्यों को अनुवाद करने के बाद अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह Sign Of Interrogation(?) का प्रयोग किया जाता है
Structure: Do / Does + Subject + not + V1 + object + other word + ?
Hindi sentence | English |
---|---|
क्या वह मेरे घर नहीं आते है? | Does he not come home? |
क्या आप दूसरे से बुरा बर्ताव नहीं करते है? | Does you not mistreat with others? |
क्या वह आपका सम्मान नहीं करता है? | Does he not respect you? |
क्या वह अपने बड़ों के आज्ञा का पालन नहीं करता है? | Does he not obey the orders of his elders? |
क्या आप अपने जीवन-स्तर को बदलना नहीं चाहते है? | Do you not want to change your standard of living? |
जब वाक्य में क्या, क्यों, कब, कैसे इत्यादि शब्द के साथ नहीं का प्रयोग किया गया हो!
ऐसे वाक्य जिनके बीच में क्या,कब, क्यों, कैसे इत्यादि शब्द के साथ नकारात्मक शब्दों जैसे नहीं का प्रयोग किया गया हो ऐसे वाक्यों को इस प्रकार अनुवाद करते हैं। वाक्यों को अनुवाद करने के बाद अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह Sign Of Interrogation (?) का प्रयोग किया जाता है।
Structure: (Why, What, How etc) + Do/Does +Subject + Not + V1 + Object+other word?
Present Indefinite Tense Interrogative Negative Sentence Examples:
Hindi Sentences | English Sentences |
---|---|
आप अपनी आरामदायक स्तिथि से बाहर क्यो नही निकलते है? | Why don’t you get out of your comfortable position? |
वे लोग दूसरों की सहायता क्यो नही करते है? | Why do they not help others? |
आप जीवो पर दया क्यो नही करते है? | Why do you not mercy on creatures? |
वह आपकी बातो पर ध्यान क्यो नही देता है? | Why does he not pay attention to your words/ talks? |
आप क्यो गायो को चारा नही खिलाते हैं? | Why do you not feed the cow? |
आप सबको खुश रखने की कोशिश कैसे नही करते है? | How do you not try to keep everyone happy? |
वह दुसरो के दुःखो को अनुभव क्यो नही करता है? | Why does he not experience the miseries of others? |
वह अपनी जिंदगी को स्वयं के अनुसार क्यो नही जीता है? | Why doesn’t he live his life according to himself? |
आप क्यो तेज नही दौड़ते है? | Why don’t you run fast? |
इंसान अपनी गलतियों को दूसरों पर कैसे नही मढ़ता है? | How do humans not impose their mistakes on others? |
तुम अपनी ज़िंदगी के बारे में क्यो नही सोचते है? | Why don’t you think about your life? |
आप दुसरो के घरों से क्या नही लाते है? | What do you not carry from other homes? |
Some Important Rule of Simple Present Tense [For Emphasizing]
जब हम वर्तमान में कर्त्ता के द्वारा किए गए कार्यों पर जोर डालना चाहते हो तो इस प्रकार के वाक्यों में कर्त्ता के अनुसार do / does का प्रयोग करके उस वाक्य पर जोर डाला जाता है अर्थात ऐसे वाक्य जिन वाक्यों में ‘तो’ शब्द का प्रयोग किया गया हो तो ऐसे Sentence में Third Person Singular subject (He , She , It, Singular Noun) आदि के साथ does का तथा (I , You , We , They, तथा Plural Noun) के साथ do का use करते है।
इस प्रकार के वाक्यों में किसी भी मुख्य क्रियाओ के साथ s / es का प्रयोग नहीं किया जाता है। उदाहरण के माध्यम से समझे।
Structure :- Sub + do / does + V1st Form + object + complement .
मैं उसे जानता तो हूँ। | I do know him. |
वह तुम्हारी अवश्य मदद करता है। | He does help you. |
अरनवी अपनी बहन को याद तो करती है। | Arnavi do miss her sister. |
तुम स्कूल जाते तो हो। | You do go to school. |
मैं अपने भाई से मस्ती करता तो हूँ। | I do fun with my brother. |
Some Important Rule of Simple Present Tense [For Emphasizing]
जब हम वर्तमान में कर्त्ता के द्वारा किए गए कार्यों पर जोर डालना चाहते हो तो इस प्रकार के वाक्यों में कर्त्ता के अनुसार do / does का प्रयोग करके उस वाक्य पर जोर डाला जाता है अर्थात ऐसे वाक्य जिन वाक्यों में ‘तो’ शब्द का प्रयोग किया गया हो तो ऐसे Sentence में Third Person Singular subject (He , She , It, Singular Noun) आदि के साथ does का तथा (I , You , We , They, तथा Plural Noun) के साथ do का use करते है।
इस प्रकार के वाक्यों में किसी भी मुख्य क्रियाओ के साथ s / es का प्रयोग नहीं किया जाता है। उदाहरण के माध्यम से समझे।
Structure :- Sub + do / does + V1st Form + object + complement .
मैं उसे जानता तो हूँ। | I do know him. |
वह तुम्हारी अवश्य मदद करता है। | He does help you. |
अरनवी अपनी बहन को याद तो करती है। | Arnavi do miss her sister. |
तुम स्कूल जाते तो हो। | You do go to school. |
मैं अपने भाई से मस्ती करता तो हूँ। | I do fun with my brother. |
Advance Usage Of Present Indefinite tense
01. | Present Indefinite Tense in Hindi का प्रयोग Daily habits, Scientific fact, Proverb को बताने के लिए भी किया जाता हैं। Example :- I bath daily. ( Daily habit ) Water freezes at 0o centigrade. ( Scientific Fact ) Practice make a man perfect ( Proverb ) |
02. | जिस भी excamatory Sentences की शुरुआत Here और There से हो वहां पर इस Present Indefinite Tense in Hindi प्रयोग किया जाता है। Example :- Here comes Jay, our most valuable friend. There goes the last taxi. |
03. | Imperrative Sentence में भी इसी Tense का प्रयोग होता है। Example :- Go out close the door. Switch on the fan, please. |
04. | भविष्य की घटनाएं जो पूर्व नियोजित हो इसके लिए भी इस Tense का प्रयोग किया जाता है। Example :- My bus arrives on tomorrow morning.The prime minister leaves for Berlin on 15 August. |
05. | If, When या Whenever के साथ Indefinite form का ही इस्तेमाल किया जाता हैं। Example :- Whenever he gets time, he watches films. |
06. | चूँकि Present Indefinite Tense in Hindi का इस्तेमाल Habit या Regular क्रियाकलाप बताने के लिए किया जाता है, ऐसे शब्द जैसे Seldom, Usually, Sometimes, often, Everyday इत्यादि जो Habitual Action हैं उनके साथ Simple present का इस्तेमाल किया जाता है। Example :- He always talks nonsense. |
Present Indefinite Tense Worksheet
- आप हमेशा दूसरों की तारीफ करते हैं।
- वे लोग मुझे नजरअंदाज करते हैं।
- आप इन पेड़ों को काटते हैं।
- वे लोग सदैव परिश्रम करते हैं।
- मैं आपके अनुभव पर विश्वास करता हूं।
- वे लोग अपने बड़ों से झूठ बोलते हैं।
- गरीबी बच्चों की मासूमियत छीन लेती है।
- राजनेता हमेशा जनता को धोखा देते हैं।
- वे लोग आज भी आपकी बातों पर विश्वास करते हैं।
- हम मसूरी में रहते हैं।
- वह अपने पिता से बहुत सारी बातें करता है।
- वह अपने दुखों को बांटने के लिए हमेशा एक दोस्त की तलाश करता है।
- वह आज भी गिटार सीखता है।
- प्रत्येक इंसान अपने स्वार्थ के लिए सिर्फ जीना चाहता है।
- वह दूसरों की बुराइयों में भी अच्छाइयां ढूंढना चाहता है।
- राज आज भी प्रतियोगी परीक्षा से डरता है।
- इस दुनिया में हर इंसान आपके अनुसार कार्य नहीं करता है।
- वे लोग दूसरों की जिम्मेदारियों को बहुत ही ईमानदारी से निभाते हैं।
- वह हमेशा अच्छे और सच्चे लोगों की तलाश करता है लेकिन उसे कोई नहीं मिलता है।
- वह दूसरों के मां से उसके जीने का सहारा छिनना चाहता है। लेकिन यह एक पाप है।
Present Indefinite Tense Ngative Sentence:
- समय किसी का इंतजार नहीं करती है।
- वह दूसरों के गुरु को अपनाना नहीं चाहता है।
- वह दूसरों का कोई भी कार्य नहीं करता है।
- मेरी बातों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है वह आज भी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है।
- बिल्लियां घास नहीं खाती हैं।
- मैं हमेशा दूसरों के साथ खड़ा नहीं होता हूं।
- वह हमेशा दूसरों की कमियों को नहीं बताता है।
- राजेश अपने आप पर नियंत्रण नहीं रखता है।
- वह किसी भी इन योगा का अभ्यास नहीं करता है।
- मै बेवजह किसी भी इंसान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं।
- वह मेरी बातों को नजरअंदाज नहीं कर पाता है।
- मैं अपनी बातों से मुकरता नही हूँ।
- आप मुझसे बात नही करते है।
- वे लोग प्रतिदिन क्रिकेट नही खेलते हैं।
- मैं आपलोगो का विरोध नही करता हूँ।
प्रश्न: प्रेजेंट indefinite टेंस की पह्चान क्या होती हैं?
उत्तर: ऐसे वाक्य जिसमें कर्ता के द्वारा कोई कार्य किया जाता है तथा उन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं इत्यादि जैसे शब्द आते हैं। उन्हें Present Indefinite Tense का वाक्य कहते हैं। इस प्रकार के वाक्यों में कार्यों के पूरा होने या न होने की जानकारी इस Tense में नहीं होती है। इस tense में कर्त्ता सिर्फ अपनी आदतों के बारे में बताता है। Present Indefinite Tense को Simple Present Tense कहा जाता है।
प्रश्न: प्रेजेंट indefinite टेंस की सहायक क्रिया क्या हैं?
उत्तर: बहुवचन के लिए DO तथा एकवचन के लिए Does का प्रयोग करते हैं|
प्रश्न: प्रेजेंट indefinite टेंस की मुख्य क्रिया की कौन सा रूप का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर: क्रिया की first form
प्रश्न: Present Indefinite Tense को हिंदी में क्या कहते हैं?
उत्तर: वर्तमान अनिश्चित काल
Conclusion:
अभी तक आपने Present indefinite tense in hindi के सारे नियमों को structure तथा examples के माध्यम से समझाया गया है जिससे आपको इस टेन्स के पूरी जानकारी हो। यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भेजकर हमारा मनोबल बढ़ा सकते है। यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार के नियम आपको नहीं समझ मे आते है। तो आप नीचे Comment में अपनी confusion लिख सकती है।मै जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब दूंगा। धन्यवाद
इस पूरे पोस्ट को पढ़ने के लिए और अपना कीमती समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद आपका दिन शुभ रहे!