कंप्यूटर के गुण | Computer Ke Gun | Advantage & Disadvantage

कंप्यूटर के गुण – प्रिय पाठक! Allhindi.co.in के एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है| उम्मीद करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे| आज की इस लेख हम कंप्यूटर के गुण के बारे में जानेंगे| इसके पिछले लेख में हमने कंप्यूटर से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां प्रदान की है |

आज के इस युग में कंप्यूटर का प्रचलन बहुत तेज हो रहा है| कंप्यूटर की वजह से बहुत सारे काम कुछ ही चंद मिनटों में हो जाते है| आइये आज हम कंप्यूटर की विशेषताओ से जुड़े हर जानकारी को प्रदान करेंगे|

कंप्यूटर के गुण (Characteristics of Computer):

कंप्यूटर की बहुत सारी विशेषताए होती है जिन्हें हम एक एक करके जानेंगे| नीचे कंप्यूटर की इन निम् विशेषताओं से जुड़े जानकारिया प्राप्त करेंगे|

  1. गति (Speed)
  2. शुद्धता (Accuracy)
  3. भण्डारण (Storage)
  4. सक्षमता (Diligence)
  5. बहुउद्देशीय (Versatile)
  6. विश्वसनीयता (Reliability)

गति (Speed)

कम्प्यूटर पलभर में लाखों गणनाएँ कर सकता है। यह इतना तीव्र होता है कि एक सेकेण्ड में हजारों-लाखों गणितीय क्रियाएँ एक साथ कर सकता है अर्थात् कम्प्यूटर में आँकड़ों को तीव्र गति से संशोधित किया जा सकता है। वर्तमान में, कम्प्यूटर नैनो सेकेण्ड (10 ° सेकेण्ड) में भी गणनाएँ कर सकता है।

शुद्धता (Accuracy)

कम्प्यूटर कठिन से कठिन प्रश्न का भी बिना किसी त्रुटि के सही परिणाम देता है। इसमें शुद्ध निर्देशों (Instructions) एवं आँकड़ों के द्वारा त्रुटिविहीन सूचनाएँ प्राप्त होती हैं। प्रोग्रामर द्वारा गलत प्रोग्राम बनाने के कारण कभी-कभी कम्प्यूटर गलत सूचनाएँ देता है, अपितु इसके द्वारा दिए गए परिणाम सदैव शुद्ध व सही होते हैं।

भण्डारण (Storage)

कम्प्यूटर अपनी मैमोरी में सूचनाओं का विशाल भण्डार संचित कर सकता है, इसमें आँकड़ों एवं प्रोग्रामों के भण्डारण की क्षमता होती है। कम्प्यूटर के बाह्य (External) तथा आन्तरिक (Internal) संग्रहण माध्यमों (हार्ड डिस्क, सीडी रोम आदि) में डेटा और सूचनाओं का संग्रहण किया जा सकता है जिसे हम प्रायः प्रयोग कर सकते हैं।

सक्षमता (Diligence)

एक मशीन होने के कारण कम्प्यूटर पर बाहरी वातावरण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वह किसी भी कार्य को बिना रुके लाखों-करोड़ों बार कर सकता है। यह अपने कार्य में सक्षम भूमिका निभाता है, यही कारण है कि कम्प्यूटर की उपर्युक्त सभी विशेषताएँ उसे एक काबिल मशीन बनाती हैं।

बहुउद्देशीय (Versatile)

कम्प्यूटर एक बहुउद्देशीय मशीन है, इसका उपयोग भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों को सम्पादित करने में किया जाता है। इसका उपयोग शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक, वैज्ञानिक, खगोलशास्त्र, शोध, खेलकूद, ज्योतिष, साहित्य एवं प्रकाशन आदि क्षेत्रों में किया जाता है।

विश्वसनीयता (Reliability)

कम्प्यूटर में याद रखने की शक्ति एवं शुद्धता बहुत उच्च कोटि की होती है इसलिए इसमें या इससे जुड़ी सारी क्रियाएँ विश्वसनीय होती हैं। यह वर्षों तक कार्य करने के बाद भी थकता नहीं है तथा कई वर्षों के बाद भी यह अपनी मैमोरी में से डेटा को बिना किसी परेशानी के प्रदान कर सकता है।

कम्प्यूटर की सीमाएँ (Limitations of Computer)

कंप्यूटर के कुछ गुण होने के साथ साथ कंप्यूटर की कुछ सीमाएँ भी होती है| जिन्हें हम आगे इस सेक्शन में पढेंगे|

विवेकहीनता (Indiscreetly)

कम्प्यूटर विवेकहीन होता है इसलिए यह स्वयं के विवेक के अनुसार निर्णय नहीं ले सकता। यह मनुष्य द्वारा संगृहित निर्देशों और सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के अनुसार ही निर्णय लेकर प्रक्रिया करता है। (ii)

भावुकता का अभाव (Lack of Emotions)

कम्प्यूटर मनुष्य के समान मानवीय गतिविधियों के परिणामस्वरूप भावनाएँ प्रकट नहीं कर सकता। यह ना व्यापार विश्लेषण से प्राप्त लाभ से हर्षित होकर प्रकट करता है, ना ही हानि के निष्कर्ष को शोक के साथ। अतः इसमें भावुकता की अनुपस्थिति होती है। (iii)

ज्ञान में उत्तरोतर विकास की अक्षमता (Unable in Gradually Development of Knowledge)

मनुष्य का ज्ञान समय के साथ बढ़ता है, परन्तु कम्प्यूटर में ऐसा नहीं होता है। यह इसमें उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक निर्देशों के अनुरूप पुर्जे संचालित करता है।

विद्युत पर निर्भरता (Depends on Electricity)

कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिस कारण कम्प्यूटर को क्रियाशील करने के लिए विद्युत अनिवार्य है। विद्युत के अभाव में डिब्बे के समान होता है।

वायरस से प्रभाव (Effects from Virus)

कोई भी वायरस, कम्प्यूटर की कार्यक्षमता को प्रभावित करके उसमें संगृहित सूचना तथा निर्देशों को नष्ट कर सकता है।

कंप्यूटर से जुड़े कुछ सवाल

Q: कंप्यूटर के दो गुण बताइए |

A: कंप्यूटर के दो गुण निम्न है
1. भण्डारण (Storage)
2. बहुउद्देशीय (Versatile)

Q: कंप्यूटर के दो सीमाए बताइए |

A: 1. भावुकता का अभाव (Lack of Emotions)
2. विवेकहीनता (Indiscreetly)

इस लेख के अंत में:

यदि आपकों यह लेख (चाल किसे कहते है) पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ social media पर शेयर जरूर करें। साथ ही इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

2 thoughts on “कंप्यूटर के गुण | Computer Ke Gun | Advantage & Disadvantage”

Leave a Comment