प्रिय पाठक! Allhindi.co.in में आप सभी का स्वागत है| आज कि इस नए लेख में आप जानेंगे की विज्ञान किसे कहते है| आपको इस site पर विज्ञानं से जुडी बहुत सारी लेख पढने को मिल सकते है | तो आइये जानते है की विज्ञान किसे कहते है|
विज्ञान (Science) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है| वि + ज्ञान यहाँ पर वि का अर्थ विशेष होता है और ज्ञान का मतलब होता है जानकारी| आइये सबसे पहले ज्ञान की परिभाषा पढ़ते है|
ज्ञान की परिभाषा
ज्ञान- प्राकृत में घटने वाले घटना को जो अनुभव करते हैं , ज्ञान कहलाता है |
विज्ञान किसे कहते है
विज्ञान की परिभाषा– सावधानीपूर्वक एवं क्रमबद्ध तरीके से किये गए प्रयोगों एवं परीक्षणों से जो हमें ज्ञान मिलता है उसे विज्ञान कहते हैं | Science शब्द का उत्पत्ति लैटिन शब्द Scientia से लिया गया है| Scientia का अर्थ होता है to know ( जानना )
विज्ञान के प्रकार ( Types of science )
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- भौतिक विज्ञान (Physics)
- जीवविज्ञान (Biology)
रसायन विज्ञान किसे कहते है
रसायन विज्ञान की परिभाषा- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतगर्त पदार्थों के – गुण संरचना तथा उन सभी में होने वाले परिवर्तनों के बारे में अध्ययन किया जाता है | Chemistry का उत्पत्ति मिश्र देश के प्राचीन नाम कीमिया से हुई है| कीमिया का अर्थ काला रंग होता हैं| रसायन का पितामह वर्जिलियस को कहा जाता है | आधुनिक रसायन का पिता लैवाशिये को कहा जाता है |
रसायन विज्ञान के प्रकार
- कार्बनिक (Organic)
- अकार्बनिक (Inorganic)
- भौतिक रसायन (Physical)
कार्बनिक रसायन किसे कहते है
कार्बनिक – जिसके अंतर्गत कार्बन के यौगिक के बारे में अध्ययन किया जाता है
अकार्बनिक रसायन किसे कहते है
अकार्बनिक – जिसके अंतर्गत कार्बन से अतिरिक्त तत्व तथा यौगिक के बारे में अधययन किया जाता है।
भौतिक रसायन किसे कहते है|
भौतिक रसायन – जिसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रियाओं के नियमों एवं सिद्धांतो का अध्ययन किया जाता है।
भौतिक विज्ञान किसे कहते है
भौतिक विज्ञान – विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत प्रकृति अथवा प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है , भौतिक विज्ञान कहलाता है | Physics शब्द की उत्पत्ति Greek शब्द Phusika से हुई है | Phusika का अर्थ Nature of Knowledge होता है |
जीव विज्ञान किसे कहते है
जीवविज्ञान ( Biology ) Bio + logas जीव जंतु अध्ययन करना – जीवविज्ञान – विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत सभी जीव – जंतु के बारे में अध्ययन किया जाता है , उसे विज्ञान कहते हैं । जीवविज्ञान के पिता अरस्तु को कहा जाता है |
विज्ञान की अन्य शाखाएं
वनस्पतियों तथा जीव-जंतुओ से सम्बन्धित विज्ञान | बायोलॉजी |
पुरातत्त्व सम्बन्धी विज्ञान की शाखा | आरकियोलॉजी |
खगोलीय पिंडों की गति, संगठन आदि का अध्ययन करने वाला विज्ञान | ऐस्ट्रोनॉमी |
सौंदर्यशास्त्र का अध्ययन करने वाला विज्ञान | एस्थेटिक्स |
जीवों के आनुवांशिक लक्षणों के पीढ़ी-दर पीढ़ी हस्तांतरण की प्रक्रिया का अध्ययन करने वाला विज्ञान | जेनेटिक्स |
भू-गर्भ सम्बन्धी अध्ययन | जीयोलॉजी |
शिलालेख सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन | एपीग्राफी |
अस्थियों की विकलांगता व उपचार का अध्ययन करने वाला विज्ञान | ओर्थोपीडिक्स |
मानव शरीर की नाड़ियों या तंत्रिकाओं का अध्ययन करने वाला विज्ञान | न्यूरोलॉजी |
पुराने सिक्कों का अध्ययन करने वाला विज्ञान | न्यूमिसमैटिक्स |
विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत स्वर-ध्वनियों का अध्ययन किया जाता है। | फोनेटिक्स |
इस शाखा के अंतर्गत भाषा-विज्ञान का अध्ययन किया जाता है। | फिलोलॉजी |
इस शाखा के अंतर्गत मनोविज्ञान का अध्ययन किया जाता है। | साइकोलॉजी |
जल का अध्ययन | हाइड्रोलॉजी |
दवाओं के निर्माण से सम्बन्धित चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा | फार्मोकोलॉजी |
Q : विज्ञान किसे कहते है
A: सावधानीपूर्वक एवं क्रमबद्ध तरीके से किये गए प्रयोगों एवं परीक्षणों से जो हमें ज्ञान मिलता है उसे विज्ञान कहते हैं |
Q कार्बनिक रसायन किसे कहते है
कार्बनिक – जिसके अंतर्गत कार्बन के यौगिक के बारे में अध्ययन किया जाता है
Q अकार्बनिक रसायन किसे कहते है
A अकार्बनिक – जिसके अंतर्गत कार्बन से अतिरिक्त तत्व तथा यौगिक के बारे में अधययन किया जाता है।